हिंदी खबर

3 सितंबर को हरियाणा दौरे पर जाएंगे दिल्ली CM केजरीवाल, पार्टी पदाधिकारियों को दिलाएंगे शपथ

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 3 सितंबर को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। इस दौरान सीएम केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि हरियाणा के भिवानी में सीएम केजरीवाल एक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

पार्टी पदाधिकारियों को दिलाएंगे शपथ

आपको बता दें कि कल ही 1400 से ज़्यादा नए पदाधिकारियों की घोषणा हुई थी। आम आदमी पार्टी अब तक 4 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुकी है। वहीं अब 3 सितंबर को भिवानी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें सीएम केजरीवाल शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

इसकी जानकारी गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर और निर्मल सिंह ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान दी। अशोक तंवर ने कहा कि कल ही 1338 सर्कल इंचार्ज नियुक्त किए हैं। यह शपथ ग्रहण अपने आप में ऐतिहासिक होगा।

इससे पहले राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई थी। इसलिए अब सर्कल इंचार्जों को अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाएंगे। लोगों की लड़ाई वहीं लड़ सकता है, जिनके पास संगठन और सेना होगी। भिवानी में यह शपथ ग्रहण किसी जनसभा से कम नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: DERC के नए अध्यक्ष जयंत नाथ ने संभाला कार्यभार, आतिशी ने दिलाई शपथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button