Basti News:एक्स पर पीड़िता अधिकारी ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार – The Victim Officer On

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:24 AM IST
बस्ती। पीड़ित महिला अधिकारी ने रविवार देर रात एक्स पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें आरोप लगाया है कि उनके सहकर्मी ने सरकारी आवास में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास और हत्या की कोशिश की है। तहरीर देने के 24 घंटे बाद बड़ी मुश्किल से एफआईआर दर्ज की गई। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के तीन दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इस पूरे प्रकरण में जिला एवं पुलिस प्रशासन लीपापोती में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संज्ञान लें और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कराएं।