Bhaskar News
Chhath celebrated with devotion and gaiety in Lucknow | घाट पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने जनता को छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी

लखनऊ6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने की पूजा अर्चना।
लखनऊ में रविवार को छठ पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। छठ पर्व को लेकर लोग शाम करीब चार बजे से ही अपने अपने घरों से छठ पूजा के लिए बनाए गए घाटों पर पहुंचना शुरु हो गए। शाम होते-होते छठ पूजा स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सरोजनी नगर छठ पूजा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की देखरेख में सरोजनीनगर के कानपुर रोड पर स्थित सैनिक स्कूल के वोटिंग क्लब तालाब ,छठ पूजा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने पहुंचकर क्षेत्रीय जनता को छठ पूजा की और शुभकामनाएं दी।
छठ घाट पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री को स्थानीय लोगों ने बताया