Amarujala

Ghosi Bypoll:”समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लॉट हमारा है…” अखिलेश यादव पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक – Ghosi Bypoll Samajwadi Party Slogan Is Empty Plot Is Ours Deputy Cm Brajesh Pathak On Akhilesh Yadav

Ghosi Bypoll Samajwadi Party slogan is empty plot is ours Deputy CM Brajesh Pathak on Akhilesh Yadav

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


घोसी विधानसभा सीट का उपचुनाव बड़े दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। सत्तारूढ़ और विपक्ष दोनों ने ही चुनाव जीतने की जोर आजमाइश कर रखी है। गुरुवार को प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने घोसी क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान दोनों ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखा।

कोपागंज में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव दलितों का शोषण करती है। उन्होंने कहा कि पहले गुंडाराज था। प्रदेश में माफिया राज करते थे। लेकिन भाजपा सरकार में माफिया कांप रहे हैं। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, प्लॉट और दुकान पर कब्जा करना उनके शासन काल की पहचान थी। कहा कि तब लोग कहने लगे थे कि समाजवादी पार्टी का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। 

दलित महापुरुषों का अपमान करती है सपा 

कोपागंज स्थित बीएसएस कॉलेज में आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा दलित हित नहीं बल्कि वोटों की राजनीति करना जानती है। सपा ने सदैव दलित समाज का अपमान किया है। उनके नेताओं को दलितों से नहीं सिर्फ उनके वोटों से मतलब है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button