Peepal branch fell on woman in Fatehpur | दबकर महिला की मौत, बकरियां चराने जंगल गई हुई थी

फतेहपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

फतेहपुर में बकरी चराने गई महिला के ऊपर जंगल में पेड़ का डाल गिर गया। उसमें दबकर महिला की मौत हो गई। महिला जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। पेड़ के डाल के नीचे दबे होने पर महिला को बाहर निकाला तो मृत मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिले के असोथर थाना क्षेत्र के झब्बापुर गांव की रहने वाली कुंती देवी 44 वर्ष शाम को बकरी लेकर जंगल गई थी। पीपल के डाल ऊपर गिरने से उसमें दब गई। बकरी घर पहुंच गई लेकिन जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजबीन शुरू करते हुए जंगल पहुंचे तो पीपल के एक बड़े डाल के नीचे महिला दबी हुई थी। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने डाल हटाकर बाहर निकाला तो महिला की जान जा चुकी थी।

मृतक महिला की फाइल फोटो
मृतक महिला के बेटे विकास ने बताया कि मां बकरी चराने गई थी। रात में जब नहीं पहुंची तो जंगल में जाकर देखा तो मां के ऊपर पेड़ की डाल गिरी हुई थी जिसमें दबकर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि एक महिला सोमवार की शाम को जंगल बकरी लेकर गई थी। पेड़ का डाल गिरने से दबकर मौत हो गई है। परिजनों ने जानकारी दिया कि उनका शव जंगल में पेड़ के डाल के नीचे दबा मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा।